10 Lines on Neem Tree in Hindi– नीम का पेड़ पुराने समय से ही औषधि के रूप में काम में लिया जा रहा है। नीम के पेड़ के औषधीय गुण लगभग सभी लोग जानते हैं। नीम के पेड़ का प्रत्येक हिस्सा औषधीय गुण रखता है। जहां हम आपके लिए नीम के पेड़ पर 10 लाइनें लेकर के आए हैं। नीम के पेड़ की जड़, तना, पत्ती, फल आदि सभी भाग से औषधीया बनाई जाती है। नीम का पेड़ सभी जगह पर आसानी से पाए जाने वाला पेड़ है। नीम का पेड़ बहुत सारी विशेषताएं के लिए होता है। चलिए दोस्तों जानते हैं नीम से होने वाले फायदे।
10 Lines on Neem Tree in Hindi। नीम के पेड़ पर 10 लाइन निबंध
- नीम का पेड़ एक औषधीय पेड़ कहलाता है क्योंकि यह औषधियों की खान है इस पेड़ से कई प्रकार के औषधियों का निर्माण किया जाता है।
- नीम का पेड़ कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने में सहायक है जैसे चर्म रोग, मधुमेह, नेत्र विकार, बालों का झड़ना, दांतों की समस्या आदि।
- नीम का पेड़ भारत देश में आसानी से देखने को मिल जाता है।
- नीम के पेड़ का वैज्ञानिक नाम Azadirachta indica है।
- इस पेड़ की हवा बहुत ही शुद्ध मानी जाती है।
- इस पेड़ की ऊंचाई 30 फीट से लेकर 130 फीट तक की हो सकती है।
- नीम का पेड़ स्वाद में कड़वा होता है।
- नीम के पेड़ में छोटे से फल आते हैं जिसे निंबोली कहा जाता है।
- नीम के पेड़ की पत्तियां, फल, छाल, टहनी और जड़ से भी कई प्रकार की औषधियां बनाई जाती है।
- नीम की कच्ची पत्तियों का सेवन शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
- यह भारत देश के आंध्र प्रदेश राज्य का राजकीय वृक्ष है।
- नीम की पत्तियों का उपयोग चेहरे की चमक को भी बढ़ाता है।
- नीम से बने हुए कई प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन बाजार में उपलब्ध है। जैसे साबुन, क्रीम, तेल आदि।
- नीम की टहनी की दातुन करने के लिए भी उपयोग में लिया जाता है क्योंकि यह दांत और मसूड़ों के लिए अच्छी मानी जाती है।
- नीम का तेल बालों के लिए भी बहुत अच्छा रहता है।
यह भी पढ़ें – तुलसी पर 10 वाक्य का निबंध।10 Lines on Tulsi Plant in Hindi
इस प्रकार इस लेख के माध्यम से हमने नीम के गुण जाने हम उम्मीद करते हैं आपके लिए यह लेख बहुत उपयोगी होगा इसलिए को अपने दोस्तों के साथ में जरूर शेयर करें ऐसे और लेख जाने के लिए भी आप हमें कमेंट कर सकते हैं।