Poem on Kite in Hindi

Best Poem on Kite in Hindi – पतंग पर रोचक कविता

Poem on Kite in Hindi– हेलो दोस्तों स्वागत है, आपका हमारी वेबसाइट onlyHindiGyan.com पर। दोस्तों, हम सभी नहीं बचपन में खूब पतंग उड़ाई है, और लूटी हैं। बच्चों को भी पतंग उड़ाना बहुत अच्छा लगता है। इसलिए, आज हम आपके लिए पतंग पर बहुत ही सुंदर कविताएं लेकर आए हैं। हमारे द्वारा लिखा गया Poem on Kite in Hindi यह लेख आज आपको पतंग की कई खूबियां बताएगा। तो आइए पढ़ते हैं पतंग पर कविता। 

Poem on Kite in Hindi । पतंग पर कविता 

( रंग बिरंगी मेरी पतंग )

रंग बिरंगी मेरी पतंग
उड़ी आसमान में लेके उमंग
धीरे-धीरे उड़ती जाए
चरखी से डोर खुलती जाए
मन मेरा खुश होता जाए
उड़ान यह जब भर्ती जाए
लाल पीली नीली हरी
चार रंगों की पतंग मेरी
खींचू जब मैं डोर इसकी
पास में जब कोई पतंग आए
डर लगता है मुझको इसका
आके पतंग कोई काट ना जाए

                                                              _Pooja Mahawar

( उड़ी पतंग मेरी आसमान में )

Poem on Kite in Hindi

उड़ी पतंग मेरी आसमान में
फर-फर फर-फर
सर-सर सर-सर
देखो यह तो उड़ती जाए
इसको कोई रोक ना पाए
चरखी मेरी खुलती जाए
लंबी पतंग होती जाए
मतवाली हो कर ये तो
अपनी मस्ती में खो जाए
कट के इधर उधर लहराए
लूट ने बच्चे इसको जाए 

                                                      _Pooja Mahawar

यह भी जरूर पढ़ें- पतंग पर 10 वाक्य हिंदी में – 10 Lines on Kite in Detail in Hindi 

इस प्रकार हमने इस लेख में पतंग पर कविताएं पढ़ी। हम उम्मीद करते हैं आपको हमारे द्वारा लिखा गया Poem on Kite in Hindi यह लेख जरूर पसंद आया होगा। यह कविता आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी अन्य कविताएं जाने के लिए भी आप हमें कमेंट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *