10 Lines on Importance of Plants in Hindi

पेड़-पौधे का महत्व पर 10 लाइन। 10 Lines on Importance of Plants in Hindi

10 Lines on Importance Of Plants In Hindi– हेलो दोस्तों, आज हम अपने Onlyhindigyan.com की वेबसाइट पर बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक पर निबंध लेकर आए हैं। जिसका नाम है- पेड़ पौधों का महत्व। दोस्तों, पृथ्वी पर बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण पेड़ पौधों को काटा जा रहा है। और यह हमारे लिए ही नहीं अपितु हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए भी खतरनाक है। पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है। यह हमें जीने के लिए ऑक्सीजन नामक प्राण वायु प्रदान करते हैं। पेड़ पौधों से ही हमारी पृथ्वी का श्रृंगार है। पेड़ पौधे मनुष्य के लिए कई रूप से उपयोगी हैं। आज हम अपने निबंध में पेड़ पौधों के कई महत्व को जानेंगे।

10 Lines on Importance of Plants in Hindi पेड़-पौधे का महत्व पर 10 लाइन निबंध

  1. पेड़ पौधे सभी जीव जंतु के लिए जीवन का आधार है।
  2. यह ना सिर्फ हमें प्राणवायु ही देते हैं, अपितु फल- फूल सब्जियां आदि भी प्रदान करते हैं।
  3. पेड़ पौधों से ही हमारा वातावरण शुद्ध होता है, यह हमें ताजी हवा भी प्रदान करते हैं।
  4. पेड़ पौधों से ही हमें वर्षा की प्राप्ति होती है। क्योंकि, यह बारिश होने में भी अपना योगदान देते हैं।
  5. पेड़ पौधों से ही हमारी पृथ्वी के बढ़ते हुए तापमान को कम किया जा सकता है।
  6. इनसे हमें कई प्रकार की औषधियां भी प्राप्त होती है। जो कई खतरनाक बीमारियों को दूर करने में सहायक है।
  7. पेड़ की लकड़ियों से कई प्रकार के फर्नीचर भी बनाए जाते हैं।
  8. पेड़-पौधे ही पशु पक्षियों का निवास स्थान होते हैं। पक्षी इन पर अपना घोंसला बनाकर रहते हैं।
  9. मनुष्य के लिए पेड़ पौधों की जड़, तना, लकड़ी, फूल, पत्तियां आदि सभी भाग किसी न किसी रूप में उपयोग में लिए जाते हैं।
  10. मनुष्य को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए।

5 Lines on Importance of Plants in Hindi पेड़-पौधे का महत्व पर 5 लाइन निबंध

5 Lines on Importance of Plants in Hindi

  1. पेड़ पौधे मिट्टी के कटाव को भी रोकते हैं।
  2. यह ईधन का भी अच्छा स्त्रोत है।
  3. पेड़ पौधे लगाकर हम अपनी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण दे सकते हैं।
  4. सरकार द्वारा में पेड़ पौधों को संरक्षण प्रदान किया गया है।
  5. हम सभी को पेड़ पौधों को संरक्षित करना चाहिए। और अन्य लोगों को भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक करना चाहिए।

यह भी जरूर पढ़ें –      नीम के पेड़ पर 10 लाइन निबंध-10 Lines on Neem Tree in Hindi 
तुलसी पर 10 वाक्य का निबंध।10 Lines on Tulsi Plant in Hindi

इस प्रकार 10 Lines on Importance Of Plants In Hindi के इस निबंध के माध्यम से हमने पेड़ पौधों के कई महत्व को जाना। पौधे हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इस कार्य के लिए सभी लोगों को जागरूक करना चाहिए। हमें अपने बच्चों को भी पेड़ पौधों के महत्व को समझाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *