Poem On Money In Hindi

पैसे पर कविता – अजब पैसे की गजब कहानी – Best Poem On Money In Hindi

Poem On Money In Hindi- हेलो दोस्तों, हमारी वेबसाइट Onlyhindigyan.com पर आपका स्वागत है। आज हम पैसे पर कविता लेकर आए हैं। दोस्तों, पैसा सभी के लिए बहुत जरूरी होता है। क्योंकि, इससे हम अपनी जरूरत का सामान खरीद सकते हैं। लेकिन वर्तमान समय में सभी मनुष्य पैसे के पीछे अंधे होकर भाग रहे हैं। जिससे वह अपनी मानवता ही भूल गए हैं। वर्तमान समय में लोग पैसे के लोभ में अपने पराए में अंतर ही नहीं करते और सारे रिश्ते नाते तोड़ देते हैं। लोग पैसे के लिए भ्रष्ट होते जा रहे हैं। आज पैसे के इन्हीं सब दोषों के साथ हमने अपनी कविता का निर्माण किया है। तो आइए पढ़ते हैं पैसों पर कविता जिसका शीर्षक है “सब पैसों की माया है”।

Poem On Money In Hindi पैसे पर कविता ( अजब पैसे की गजब कहानी है )

Poem On Money In Hindi
Poem On Money In Hindi

( सब पैसों की माया है )

सब पैसों की माया है
जो इंसान इसके लोभ में आया है
उसने अपना सब कुछ गवाया है

दूर हो गए रिश्ते नाते
पैसों ने अपना जाल फैलाया है

लालच भरी इस दुनिया में
हर इंसान भ्रष्ट होने पर आया है

लोग बन गए दिल के छोटे
अपना भी अब पराया है

अन्याय हो रहा सब जगह
अब न्याय किसने पाया है

बेईमान हो गया हर इंसान
ये सब पैसों की माया है

गरीब का तो कोई मोल नहीं
इज्जत से देखे दुनिया उसको 

जिसने पैसा कमाया है
खत्म हो गई मानवता सारी

यह कैसा युग अब आया है
सब पैसों की माया है
सब पैसों की माया है

                                                                                                                                                 _Pooja Mahawar

यह भी जाने –    10+ Best Poem on Life in Hindi – जिंदगी पर सर्वश्रेष्ठ कविताएँ
5+ मेरे दादा और दादी पर कविता – Best Poem on Dada Dadi in Hindi

इस प्रकार हमने Poem On Money In Hindi के इस लेख में कविता के माध्यम से पैसों के दोषों को जाना है। अधिक पैसा आदमी हो अंधा और अहंकारी बना देता है। आज की हमारी यह कविता आपको कैसी लगी आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की अन्य कविता आपको हमारी वेबसाइट पर मिलेगी आप जरूर पढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *