Essay On Digital Shiksha Ek Vardan Hai Ya Abhishap

डिजिटल शिक्षा एक वरदान है या अभिशाप पर निबंध-Essay On Digital Shiksha

Essay On Digital Shiksha Ek Vardan Hai Ya Abhishap – हेलो दोस्तों, आज हम अपना लेख डिजिटल शिक्षा पर लेकर आए हैं। क्योंकि, वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है। डिजिटल शिक्षा का संबंध आज की आधुनिक शिक्षा से है। जिसे तकनीकी सहायता से विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाता है। लेकिन, आज के हमारे इस लेख से हमें है। जानेंगे कि क्या सच में डिजिटल शिक्षा सभी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है, या नहीं। डिजिटल शिक्षा का यह वरदान कहीं कुछ विद्यार्थियों के लिए अभिशाप तो नहीं बन गया है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी होगा।

Contents

प्रस्तावना –  

आज का हमारा युग पूरी तरह आधुनिक युग बन गया है। जहां प्रत्येक कार्य को कंप्यूटर और इंटरनेट की सहायता से जल्दी व आसानी से किया जा सकता है। सभी प्रकार के व्यवसायिक क्षेत्रों में प्रत्येक कार्य आधुनिक तकनीकी और डिजिटल हो गए हैं। उसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य को डिजिटल रूप से किया जाने लगा है। डिजिटल शिक्षा का मुख्य आधार इंटरनेट है। इसकी सहायता से शिक्षा ग्रहण की जा सकती है। कोरोनावायरस जैसी महामारी की बाद तो डिजिटल कार्य को और डिजिटल शिक्षा को और महत्व दिया जाने लगा है।

डिजिटल शिक्षा क्या हैं ? (Essay On Digital Shiksha)

Essay On Digital Shiksha Ek Vardan Hai Ya Abhishap

डिजिटल शिक्षा का अर्थ है- किसी तकनीकी सहायता से और इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करना है या शिक्षा ग्रहण करना।

यह शिक्षा मुख्य रूप से कंप्यूटर, मोबाइल, लैपटॉप आदि के माध्यम से इंटरनेट से जोड़कर की जाती है। शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे भी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। उसके लिए विद्यार्थियों को विद्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। उसी तरह अध्यापकों को भी की विद्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। वो भी डिजिटल शिक्षा के माध्यम से बच्चों से जुड़ सकते हैं, और उन्हें ज्ञान प्रदान कर सकते हैं। डिजिटल शिक्षा में एक अध्यापक एक साथ अपने सभी विद्यार्थियों को भी पढ़ा सकता है। 

डिजिटल शिक्षा की उपयोगिता

वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा का महत्व बहुत बढ़ गया है। क्योंकि इससे विद्यार्थियों को कई प्रकार के लाभ मिलने लगे हैं। विद्यार्थियों को घर बैठे ही शिक्षा प्राप्त होने लगी है। उनका विद्यालय में आने जाने का समय भी बचने लगा है। और कोरोना वायरस नामक महामारी आने के बाद डिजिटल शिक्षा का चलन और बढ़ गया है। इस प्रकार की शिक्षा के माध्यम से बच्चों को इस महामारी से बचाया जा सकता है।

डिजिटल शिक्षा एक वरदान है या अभिशाप पर निबंध

Essay On Digital Shiksha Ek Vardan Hai Ya Abhishap
Essay On Digital Shiksha Ek Vardan Hai Ya Abhishap

वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा जहां एक वरदान साबित हुई है। वही कुछ विद्यार्थियों के लिए यह एक अभिशाप भी बन गई है। जहां कुछ विद्यार्थियों के लिए यह सुविधाएं लेकर आई है। वहीं कुछ विद्यार्थियों के लिए डिजिटल शिक्षा परेशानी भी बन गई है। डिजिटल शिक्षा प्राप्त करने में कुछ कमियां है। जिनसे कुछ विद्यार्थी इस शिक्षा के माध्यम से ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकते हैं। इसका अधिक उपयोग में बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार कर रहा है। छोटे बच्चे इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई छोड़ कर कुछ गलत चीजें भी सीख रहे हैं। डिजिटल शिक्षा की और भी कमियां है।

डिजिटल शिक्षा के कमियां

  1. जहां डिजिटल शिक्षा के अनेक फायदे हैं, वही इसके कुछ कमियां भी है। डिजिटल शिक्षा पूरी तरह तकनीक पर आधारित है। कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और इंटरनेट के अभाव में डिजिटल शिक्षा के द्वारा शिक्षा ग्रहण नहीं की जा सकती।
  2. डिजिटल शिक्षा बहुत ही खर्चीली शिक्षा है। पैसों के अभाव में भी इस शिक्षा का उपयोग नहीं किया जा सकता।
  3. लैपटॉप, मोबाइल, कंप्यूटर आदि पर लगातार बैठे रहने से विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक रूप से भी हानिकारक है। 
  4. डिजिटल शिक्षा का जरूरत से ज्यादा उपयोग भी विद्यार्थियों के माता-पिता पर एक बोझ डालता है।
  5. आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता अपने बच्चे को इस प्रकार की शिक्षा उपलब्ध नहीं करा सकते।
  6. पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थीयों को भी इंटरनेट की कमी के कारण वो डिजिटल शिक्षा को ग्रहण नहीं कर सकते।

उपसंहार – 

बढ़ती हुई आधुनिक दुनिया में जहां डिजिटल शिक्षा से कई प्रकार के लाभ ग्रहण किए जाते हैं। वही कुछ इसके हानिकारक प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। इसका अधिक से अधिक उपयोग भी परेशानी खड़ी कर देता है। अतःडिजिटल शिक्षा का उपयोग जरूरत के हिसाब से ही होना चाहिए। या फिर इसकी कमियों को दूर किया जाना चाहिए।

यह भी जरूर पढ़ें –    

इस प्रकार हमारे आज के Essay On Digital Shiksha Ek Vardan Hai Ya Abhishap में हमने यह जाना कि डिजिटल शिक्षा की उपयोगिता हमारे लिए कितनी होनी चाहिए। डिजिटल शिक्षा वरदान है या अभिशाप। हमारा यह लेख आप सभी को पसंद आए तो इसे अपने अन्य दोस्तों के साथ भी शेयर करें। ऐसे किसी विषय को लेकर निबंध जानने के लिए भी आप हमें कमेंट कर सकते हैं। आपका यह लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद!

One thought on “डिजिटल शिक्षा एक वरदान है या अभिशाप पर निबंध-Essay On Digital Shiksha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *